फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The biggest industrial exhibition related to plastic machines and equipment ends

Solan News: प्लास्टिक मशीनों व उपकरणों से जुडी सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी समाप्त

Mon, 27 Nov 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The biggest industrial exhibition related to plastic machines and equipment ends
चंडीगढ़ में मैकमा एक्सपो का अवलोकन करते उद्यमीगण। स्राेत:लघु उद्योग संघ
लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष समापन अवसर पर बने मुख्यातिथि
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मैक्मा एक्सपो में पूरे भारत के उद्यमियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उत्तर भारत के प्लास्टिक उद्योगों के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर पर मुख्यातिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा दवा निर्माता उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन सतीश सिंघल ने शिरकत की। अशोक राणा ने कहा कि यह प्रदर्शनियां उद्योग जगत के विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं और इसके माध्यम से एक दूसरे की जरूरतों का पता लगता है। बीबीएन के उद्योगों की बहुत सारी मशीनरी की जरूरतें थी जो कि चंडीगढ़ एक्सपो में आकर पूरी हुई हैं।
हिमाचल प्रदेश ड्रग मेनुफेक्चरिंग के चेयरमैन सतीश सिंघल ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों माध्यम से हमें पूरे भारत के उद्योगों को जानने का मौका मिलता है। चाहे उद्योग कितना भी बड़ा हो सारा सामान व सारी मशीनें खुद नहीं बना सकता। उसको सहायक उपकरणों व अन्य जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना ही पड़ता है। कई बार हम किसी उद्योग को जानते तो हैं लेकिन ऐसे एक्सपो के माध्यम से ही पता चला कि यह क्या उत्पाद बनाते हैं जो कि हमारे का काम का हो सकता है। बाद में अशोक राणा, सतीश सिंघल व प्रदेश महासचिव अनिल मलिक ने सर्वश्रेष्ठ स्टाल लगाने वाले उद्यमियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फॉरचून एक्जीविटर प्राइवेट लिमिटेड के एमडी कर्मजीत सिंह, चरणजीत सिंह और सीओओ कवलजीत कौर ने बताया कि मैक्मा एक्सपो में पूरे भारत से 250 घरानों ने शिरकत की व चार दिन में यहां पर 50 हजार से ज्यादा विजिटर ने मशीनरी व सामान का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री अनिल मलिक, कोषाध्यक्ष सतपाल जस्सल, देवेंद्र राणा, अभिषेक सिंह स्टीलबर्ड ग्रुप बरोटीवाला, संजीव कुमार, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनपी कौशिक, आशीष कौशिक, जयंती प्लास्टिक समूह के वाइस चेयरमैन विपिन गुप्ता व क्योरटैक फार्मा समूह के मैनेजर शांति स्वरुप गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed