फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Agriculture Department provided information on natural farming techniques and organic products.

Solan News: कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों और जैविक उत्पादों की दी जानकारी

Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Agriculture Department provided information on natural farming techniques and organic products.
टुइरु में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता शिविर में मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी एवं किसान। (पाठक
प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत टुइरु के गांव टुइरु में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टुइरु क्लस्टर के नए किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग कुनिहार की आत्मा परियोजना से अधिकारी रजनी वर्धन, खंड तकनीकी प्रबंधक बृज भूषण तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक ललित चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, इसके लाभ और अपनाई जाने वाली विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के चार प्रमुख स्तंभों के साथ-साथ बीजामृत, जीवामृत, नीम अस्त्र, ब्रह्म अस्त्र और अग्नि अस्त्र जैसे प्राकृतिक घटकों एवं कीटनाशी अस्त्रों के निर्माण और उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर धुंदन क्लस्टर के मास्टर ट्रेनर रूपलाल वर्मा एवं मनोहर लाल भी मौजूद रहे। टुइरु क्लस्टर के सीआरपी देवेंद्र और अमित वर्मा ने भी शिविर में भाग लिया। मास्टर ट्रेनर रूपलाल वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती का परिचय देते हुए बताया कि यह खेती पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और लागत कम करने में सहायक है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर सुरक्षित एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed