{"_id":"67e7f29059ad8d5bd2071d02","slug":"the-accused-who-snatched-money-from-the-businessman-by-showing-a-sword-has-been-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1041-140629-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कारोबारी को तलवार दिखाकर पैसे छिनने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कारोबारी को तलवार दिखाकर पैसे छिनने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सैणीमाजरा में दुकानदार से लूट लिए थे 35 हजार, मामले में दो आरोपी अभी भी चल रहे फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सैणीमाजरा गांव के एक कारोबारी से तलवार की नोक पर हुई लूट मामले में गिरोह का एक सदस्य पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है। वहीं अब इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार सैणी माजरा के ओम प्रकाश ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात को तीन नकाबपोश इसकी कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर तलवार की नोक पर लगभग 35 हजार रुपये छीन कर ले गए। जिस पर थाना नालागढ़ में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले में नालागढ़ पुलिस ने तेलीवाला से एक युवक जुझार सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को जल्द ही आदालत में पेश किया जाएगा। अन्य दोनों ओरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।