फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The accused who shot and killed his brother-in-law was arrested.

Solan News: गोली से जीजा की हत्या करने वाला आरोपी दबोचा

Tue, 21 Oct 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बद्दी के पहाड़ी चिकनी से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

17 अक्तूबर को हत्या करने के बाद फरार चल रहा था आरोपी
पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम, पुलिस लेगी रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। साई पंचायत में अपने जीजा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को बद्दी पुलिस ने पहाड़ी चिकनी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
बीते 17 अक्तूबर को साई पंचायत के खोली गांव निवासी सोहन लाल (40) बैंक के काम से साई गया था। इसकी भनक उसके साले सुरेश कुमार को लग गई। सोहन लाल साई पंचायत का पूर्व उपप्रधान रह चुका था। करीब एक वर्ष पहले सोहन लाल ने सुरेश की बड़ी बहन से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह गांव नहीं आया और पिछले एक साल से बद्दी में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को जब वह एसबीआई बैंक का काम निपटाकर वापस लौट रहा था, तभी सुरेश कुमार ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद सुरेश बाइक लेकर फरार हो गया। घायल सोहन लाल को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में एएसपी अशोक वर्मा के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया था। लगातार चार दिन के प्रयासों के बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को सफलता मिली और सुरेश कुमार को पहाड़ी चिकनी गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस देसी कट्टे से गोली मारी गई थी और जिस बाइक पर सवार होकर आरोपी फरार हुआ था, उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed