{"_id":"67fce2ddf0d93db8fd0f571b","slug":"thanas-team-won-the-bailey-bungalow-cricket-tournament-solan-news-c-176-1-ssml1040-141676-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: थाना की टीम ने जीता बेली बंगला क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: थाना की टीम ने जीता बेली बंगला क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में दुलवान खदरी की टीम को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बेली बंगला क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर थाना की टीम ने कब्जा किया। फाइनल में पंजाब के दुलवान खदरी की टीम को पराजित किया। बेली बंगला के खेल मैदान में खेली जा रही इस प्रतियोगिता का फाइनल थाना व दुलवान खदरी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए खदरी की टीम ने चार ओवर में 50 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में थाना की टीम ने तीन ओवर में निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने विजेता टीम को 31 हजार व ट्राॅफी और उप विजेता टीम को 21 हजार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। साहिब को मैन ऑफ द सीरीज, पंकज बेस्ट बल्लेबाज व काका को बेस्ट गेंदबाज के साथ 31-31 सौ रुपये व ट्राॅफी प्रदान की गई। इस मौके पर सुनील राणा, अक्षय, हर्ष, राजवीर राणा, वरुण राणा, अनुराग राणा, जितेंद्र, मोहित, विशाल व विवेक राणा उपस्थित रहे।