{"_id":"60e34ae18ebc3e726369da98","slug":"tenders-invited-for-parking-auction-in-solan-mc-solan-news-sml3758876112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से होगी नगर निगम की पार्किंगों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से होगी नगर निगम की पार्किंगों की नीलामी
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम शहर में चल रही 11 पार्किंगों को नीलामी के लिए एक बार फिर से टेंडर बुलाए हैं। इस बार ऑनलाइन टेंडर ही लिए जाएंगे। करीब दो महीने पहले कार्यालय में पार्किंग की नीलामी के दिन कमिश्नर एलआर वर्मा और ठेकेदारों के बीच बहस हुई थी। नगर निगम ने सभी पार्किंगों को खुद चलाने का फैसला लेकर इन्हें अपने अधीन कर लिया था। कुछ ही दिनों के बाद निगम ने पुलिस बल की मदद से एक दिन में सभी पार्किंगों को ठेकेदारों से खाली करवा दिया था।
निगम की पार्किंग को चलाने के लिए तीन शिफ्टों में काम किया जा रहा है। निगम के पास इन दिनों स्टाफ की बेहद कमी चल रही है। कोरोना काल में पार्किंग से निगम को घाटा ही सामने आया है। ठेकेदारों को एक बार फिर से सभी पार्किंग चलाने का जिम्मा सौंपने की पूरी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। निगम कार्यालय में ऑक्शन के लिए दिन भी निर्धारित किया जाएगा।
उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि निगम की 11 पार्किंगों की नीलामी के लिए जल्द नीलामी की जाएगी। करीब दो माह से निगम खुद पार्किंग चला रहा है। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निगम कार्यालय में बोली लगाने का दिन निर्धारित किया जाएगा।