{"_id":"69503cd51710b60032098274","slug":"tempo-driver-and-his-companion-arrested-with-drugs-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-160138-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में चिट्टे के साथ टेंपो चालक व उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में चिट्टे के साथ टेंपो चालक व उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से 5.93 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। मामले में पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक और उसके साथी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल-एक्स की टीम को सूचना मिली थी कि एक टेंपो में नशीले पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बद्दी पुल के पास नाकाबंदी की और मलकू माजरा निवासी प्रवीण कुमार और जसविंद्र सिंह को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को टेंपो के डैशबोर्ड से एक सफेद पॉलीथिन मिला, जिसमें 5.93 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को सील कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।