{"_id":"68064312769b35e73f01efd1","slug":"teachers-will-make-students-aware-about-disaster-and-earthquake-for-ten-minutes-every-day-in-prayer-meeting-solan-news-c-176-1-ssml1041-142099-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रार्थना सभा में रोजाना दस मिनट आपदा और भूकंप पर विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रार्थना सभा में रोजाना दस मिनट आपदा और भूकंप पर विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्कूलों में रोजाना प्रार्थना सभा में शिक्षक विद्यार्थियों को आपदा के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए दस मिनट की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी सोलन ने सभी स्कूलों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यह निर्णय हाल में जिला प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में लिया गया था। इसमें एसडीएम सोलन की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को आग, भूंकप समेत अन्य आपदा के प्रति जागरूक करने को कहा गया था। जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन को आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आपातकाल व्यवस्था के प्लान को तैयार करना होगा, जिसमें स्कूल में प्रवेश और आपातकाल द्वार की व्यवस्था, आग से निपटने वाले यंत्र समेत स्कूलों में रखे गए भारी सामान को रखने की व्यवस्था सहित अन्य कई विषय की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा स्कूलों में आपदा कमेटी को गठित करना अनिवार्य किया गया है। जिसमें शिक्षक, एसएमसी और विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए आपदा से निपटने पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। इसमें चित्रकला, भाषण, समेत अन्य गतिविधियों को शामिल किया जा सकता है। प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी हरिराम चंदेल ने बताया कि यह निर्णय प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किया गया ताकि आपदा के दौरान समय पर सुरक्षा, बचाव और राहत कार्य किया जा सके। सभी स्कूलों को आपदा प्लान तैयार करने को कहा है। इसके अलावा प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को आपदा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी देनी होगी।