{"_id":"699b4b9de8c2a7995b055713","slug":"teachers-were-trained-to-strengthen-ecce-solan-news-c-176-1-ssml1044-163745-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
सतीवाला के धौलाधार स्कूल में प्राथमिक बाल्य अवस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित प्रशिक्ष
धौलाधार स्कूल में कार्यशाला का आयोजन, 43 शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा के अंतर्गत सतीवाला स्थित धौलाधार पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा खंड पट्टा के लगभग 43 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाना था, ताकि बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पार्वती नेगी ने कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ईसीसीई प्रशिक्षण बच्चों के समग्र विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें खेल आधारित शिक्षण, भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास, सामाजिक-भावनात्मक विकास, कक्षा प्रबंधन और शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई और गतिविधियां करवाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में प्राथमिक पाठशाला दिग्गल (रामशहर) के जीबीटी सुनील कौशल और प्राथमिक पाठशाला सेंसीवाला के जेबीटी जगतार मेहता ने पांचों दिनों तक प्रभावी सत्र संचालित किए। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा के नए तरीकों से अवगत कराया। कार्यशाला के समापन समारोह में धौलाधार पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर रणधीर राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने कार्यशाला के लिए वेन्यू प्रदान कर प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में योगदान दिया। इस कार्यक्रम में अकाउंटेंट पवना शर्मा और डाटा ऑपरेटर विदुषी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।