फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   t is mandatory to have a helper to take care of the children in the pre-primary school of the district.

Solan News: जिले के प्री प्राइमरी स्कूल में बच्चों की देखरेख के लिए हेल्पर रखना अनिवार्य

Wed, 22 Apr 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी निजी, सरकारी स्कूलों के लिए आदेश किए जारी
विज्ञापन

3 वर्ष तक की आयुवर्ग के 10 बच्चों पर एक शिक्षक व हेल्पर जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने छोटे बच्चों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार अब प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ हेल्पर तैनात करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें तीन वर्ष तक के 10 बच्चों के समूह पर एक शिक्षक और एक हेल्पर का होना अनिवार्य है। 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रति 20 बच्चों पर एक शिक्षक और एक हेल्पर नियुक्त करना जरूरी होगा। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर ने बताया कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तिगत देखभाल और निगरानी की अधिक आवश्यकता होती है। अकेले शिक्षक के लिए पूरी कक्षा को संभालना चुनौतीपूर्ण रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हेल्पर की भूमिका को अनिवार्य बनाया है। यह नियम केवल निजी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन आदेशों की अवहेलना करने वाले शिक्षण संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

कोट
सभी सरकारी और निजी स्कूलों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। जो भी शिक्षण संस्थान इन आदेशों की अनदेखी करेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कुमारी रीता गुप्ता, शिक्षा उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed