{"_id":"61d9c8be31fdf5432269a581","slug":"symptomatic-patients-to-be-admitted-in-the-solan-s-regional-hospital-fever-ward-solan-news-sml3960660133","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध मरीज क्षेत्रीय अस्पताल के फीवर वार्ड में होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध मरीज क्षेत्रीय अस्पताल के फीवर वार्ड में होंगे भर्ती
विज्ञापन
Symptomatic patients to be admitted in the Solan's regional hospital fever ward
सोलन। जिले में लगातार बढ़ते मामलों को लेकर अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अस्पताल में कोरोना संक्रमण न फैले, इसे लेकर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को कोरोना संक्रमण की जांच करवानी होगी।
आटीपीसीआर और रैपिड एंटिजन टेस्ट से निगेटिव आने वाले मरीजों को सीधे अस्पताल के वार्डों में भर्ती किया जाएगा। वहीं संदेहास्पद होने पर मरीज को फीवर वार्ड में भर्ती करने के आदेश जारी किए हैं।
एक सप्ताह से लगातार एक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी हुई है। मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता देख अस्पताल में नए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
अब अस्पताल में भर्ती मरीजों के कोविड टेस्ट करवाए जाएंगे। वार्ड स्टाफ और चिकित्सकों को आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट पहनने के आदेश दिए है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल से ग्रसित मरीजों की अलग से लाइन लगाने को भी कहा है। अस्पताल में तैनात होमगार्ड स्टाफ को सामाजिक दूरी की पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट करवाने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ स्टाफ को पीपीई किट पहनने और कोविड नियमों की सख्ती से पालना करवाने के आदेश दिए हैं। पर्ची काउंटर व वार्डों के बाहर सामाजिक दूरी की पालन के लिए कहा है। ये आदेश तुुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं।