{"_id":"6a282e716b6e22959802e3fb","slug":"sushant-and-ananya-came-first-in-the-sprint-race-solan-news-c-176-1-ssml1040-171262-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्प्रिंट दौड़ में सुशांत और अनन्या रहे पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्प्रिंट दौड़ में सुशांत और अनन्या रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली के विद्यार्थियों के लिए खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने बताया कि खेल प्रभारी वीणा कौशिक तथा अध्यापिकाओं अनुराधा, रीता और ममता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नर्सरी के खुशांत और अनन्या ने स्प्रिंट दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। फ्रिल दौड़ में अर्णव और तनीषा विजेता रहे। एलकेजी वर्ग में रियांश और अनायरा/दिव्यांशी ने स्प्रिंट दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, शिवाक्ष ने बोरी दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में लवश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्प्रिंट दौड़ और मेंढक दौड़ दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। पहली कक्षा की स्प्रिंट दौड़ में चिराग विजेता रहे, जबकि गुब्बारा दौड़ में अभियान ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई और खेल भावना के साथ आगे भी इसी उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद