फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   surgicle strik clear the face of pakistan

सर्जिकल स्ट्राइक से खुली पाकिस्तान की पोल ः कश्यप

Mon, 17 Oct 2016 09:49 PM IST
solan
solan Updated Mon, 17 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान की पोल खोल दी है। यह डिप्लोमेसी की जीत है। सलोगड़ा में आयोजित बृजेश्वर मेले के अंतिम दिन लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोह पुरुष बताया। साथ ही किसानों से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, साइल हेल्थ कार्ड योजना का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि 14वें वित्त आयोग के माध्यम से 5 वर्षों में देश की सभी पंचायतों को 80-80 लाख जनसंख्या के आधार पर दिया जा रहा है। इसमें से अभी तक पंचायतों को तीन से लेकर चार किस्तें भी दी जा चुकी हैं। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसमें भी अड़ंगे लगा रही है। इस मौके पर उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कुमारी शीला, एचएन कश्यप, करुणा शर्मा, जगदीश ठाकुर, संजीव कुमार, पिंकी देवी, मदन मेहता, धर्मेंद्र ठाकुर, कांति स्वरूप, रामरतन, गुरविंद्र काला, जमुना दास, माया राम, लक्ष्मी ठाकुर, किरण कुमार, कमला शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, तीर्था नंद शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रोहित भारद्वाज, कपिल ठाकुर और रतन चंद रोझे समेत कई अन्य लोग मौजूद  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed