{"_id":"625afddfc4249c20c1142a8e","slug":"sunder-kand-recitation-done-in-bbn-on-hanuman-janmotsav-solan-news-sml40589968","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव पर बीबीएन में सुंदर कांड का पाठ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव पर बीबीएन में सुंदर कांड का पाठ कराया
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी(सोलन)। रामभक्त हनुमान भगवान के जन्मोत्सव पर बीबीएन में अनेक स्थानों पर सुंदर कांड का पाठ, लंगर और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
बद्दी के वार्ड नंबर दो में नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने इस मौके पर सुंदर कांड का पाठ कराया। पंडित पितरेश्वर शर्मा ने भगवान हनुमान को 56 भोग लगाया। इसके बाद दीपू पंडित, विशाल कौशल, सुखी, रामू के नेतृत्व में 21 किलो का केक काटा गया। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सोनी प्रधान, संजीव ठाकुर, विशेषर शर्मा, जसविंद्र भारद्वाज, राजू, डॉ. दीवान, गुरप्रीत सिंह लाडी, गुरचरण सिंह, गौरव, बंटी, दिनेश कौशल, मनोज कौशल, गुलशन शर्मा, नवीन कुमार, मोनू समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
उधर, झाड़माजरी में 108 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर में जयंती मनाई गई। इस मौके पर मंदिर में जूणा अखाड़ा हरिद्वार के थानापति महंत जीवन गिरि के नेतृत्व में सुंदर कांड का पाठ हुआ। उसके बाद हवन यज्ञ करवाया गया। प्राचीन हनुमान मंदिर सेवादल समिति के चेयरमैन संजीव बस्सी, प्रधान हरबंस ठाकुर के नेतृत्व में 108 किलो का घंटा मंदिर में लगाया गया। उसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर भटोली कलां के पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल, डॉ. मकेश मल्होत्रा, निर्मल ठाकुर, त्रिलोकी चंद गुप्ता, अच्छुर राम धीमान, कुलदीप नेगी, रमेश वर्मा, सरदार रामचरण सिंह, अजय शर्मा, भाग सिंह धीमान, कुलदीप धीमान, बाबू, विपिन समेत दर्जनों लोगों भाग लिया।