फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sudhar Sabha raises its voice regarding public issues in Darlaghat.

Solan News: दाड़लाघाट की जनसमस्याओं को लेकर सुधार सभा ने उठाई आवाज

Wed, 24 Jun 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
पैदल मार्ग, जल निकासी, बस सुविधा और बस शेल्टर निर्माण की मांग, अंबुजा प्रबंधन से समाधान का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सब उपमंडल ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और अंबुजा कंपनी से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पहले आम लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए नियमित बैठकों में आमंत्रित किया जाता था, जिससे कई समस्याओं का समाधान भी हो जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह प्रक्रिया लगभग बंद हो गई है। सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में अंबुजा कंपनी गेट से दाड़लाघाट तक जाने वाले पैदल मार्ग की जर्जर हालत को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि मार्ग खराब होने के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अंबुजा गेट क्षेत्र से बारिश के दौरान दाड़लाघाट की ओर आने वाले पानी और बंद पड़ी नालियों की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि नालियों की सफाई और उचित निकासी व्यवस्था न होने से वर्षा का पानी लोगों के मकानों और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहा है। बैठक में बस सुविधा को लेकर भी चर्चा हुई। सभा ने कंपनी प्रबंधन से बस सेवा को वेटरनरी मोड़ तक बढ़ाने तथा दाड़लाघाट से सुबह आठ बजे एक अतिरिक्त बस चलाने की मांग दोहराई। इसके अलावा गांव बागा मार्ग पर बस शेल्टर निर्माण के पिछले वर्ष किए गए आश्वासन को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई गई। सभा ने उम्मीद जताई कि कंपनी प्रबंधन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed