फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students will collect polythene and deposit it in school

Solan News: विद्यार्थी इकट्ठा करेंगे पॉलीथिन, स्कूल में करवाएंगे जमा

Fri, 02 Aug 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 02 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
किस विद्यार्थी ने कितना पॉलीथिन किया एकत्र रहेगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पॉलीथिन के वजन के हिसाब से मिलेगा क्रेडिट
शिक्षा विभाग ने जिले के स्कूल प्रबंधकों को आदेश किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक पहल की है। इसके तहत जिले के स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों से सिंगल यूज (एकल-उपयोग) वाले प्लास्टिक की वस्तुओं की खरीद की जाएगी। प्लास्टिक बाय बैक पॉलिसी के तहत हर स्कूल में एकल उपयोग प्लास्टिक का सही प्रबंधन होगा। विद्यार्थी अपने घर से प्लास्टिक अपने घर से स्कूल लाएंगे। स्कूल में इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इस योजना के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं, जिसमें एकल उपयोग प्लास्टिक जमा करवाने पर 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से स्कूल को पैसा दिया जाएगा।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा ने बताया कि संयुक्त सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला की ओर से जारी आदेश में प्रारंभिक शिक्षा विभाग और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) के सहयोग से स्कूलों में चल रहे इको क्लब इस गतिविधि को कार्यान्वित करेंगे और इस के तहत इस प्रकार से इकठ्ठा किया गया प्लास्टिक स्कूल की नजदीकी पंचायत, नगर पंचायत, कैंटोनमेंट बोर्ड, नगर परिषद या नगर निगम में जमा करवाया जाएगा। उस कार्यालय से प्राप्त सिंगल उपयोग प्लास्टिक की मात्रा की रसीद विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला (हिमकोस्ट) भेजने पर 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से पैसा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर ने बताया कि स्कूलों में जमा करवाया प्लास्टिक का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। क्रेडिट प्रणाली के अनुसार अंक दिए जाएगें। जिसमें 100 ग्राम प्लास्टिक पर एक अंक और इसी तरह एक किलो पर 10 अंक दिए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को इसकी प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। वहीं उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन डॉ. शिव कुमार ने कहा कि इस योजना से सभी नगर निकायों और पंचायतों में चल रहे प्लास्टिक प्रदूषण के लिए उठाए गए कदमों को भी समर्थन मिलेगा। बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed