फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students met progressive farmers, shared experiences

Solan News: प्रगतिशील किसानों से मिले विद्यार्थी, अनुभव किए साझा

Wed, 12 Jun 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 12 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students met progressive farmers, shared experiences
नौणी विवि के प्र​शिक्षुओं ने कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में प्र​शिक्षण लेते हुए। संवाद
नौणी विवि के छात्रों ने सीखे खेती की गुर, प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के तहत नौणी विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने (8 छात्र एवं 19 छात्राएं) कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 21 दिनों के प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें छात्रों को कृषकों की कृषि संबंधित परेशानियों और उससे जुड़े उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती और उससे जुड़ी प्रणाली के बारे में जाना एवं कार्य किया।
छात्रों ने उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत पड़ग के दो गांव दावंसी एवं धधोग में आधारभूत सर्वेक्षण एवं किसानों से वार्तालाप किया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कोट में स्थित किसान उत्पादक संगठन को स्थापित करने एवं इसके संचालन के बारे में जानकारी दी। कसौली स्थित किसान उत्पादक संगठन, जोकि कृषि विज्ञान केंद्र सोलन के सहयोग से बना है, के प्रधान डॉ. लोकेश शर्मा ने संगठन के बारे में जानकारी छात्रों से साझा की। छात्रों को किसान उत्पादक संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया और 31 किसानों को सदस्य के रूप में संगठन से जोड़ा गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्रों का कुरगल के प्रगतिशील किसान हरबंस ठाकुर, जोकि विदेशी सब्जियों के व्यावसायिक उत्पादन का कार्य कर रहें हैं और प्राकृतिक कृषि के प्रगतिशील किसान शैलेंद्र शर्मा के साथ एक चर्चा सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समंवयक डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. आरती शुक्ला और डॉ. मीरा देवी ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed