फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students gave colourful presentations, meritorious students were honoured.

Solan News: विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मेधावी सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
जयनगर के पंजल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजल/जयनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जयनगर पंचायत प्रधान राजेंद्र शर्मा और पट्टा पंचायत प्रधान पूनम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने आयोजक समिति को अपनी ओर से 5,100 रुपये प्रदान किए। इसके अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजल/जयनगर और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्याणा घाटी के बच्चों के लिए मिठाई के लिए 500-500 रुपये दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विधायक संजय अवस्थी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजल में दो कक्षों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और शौचालय के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, जबकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजल में खेल मैदान के लिए 1 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर पीटीए प्रधान संतराम, अनिल चौधरी, डॉ. मोहित ठाकुर, पवन कुमार, मदन ठाकुर, नरेश ठाकुर, प्रताप ठाकुर, अर्जुन सिंह, श्याम लाल, राजकुमार, सुरेंद्र जगोता, मनोज सोनी, यशपाल ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed