फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Street vendors removed from the highway from Solan to Dharampur, warned not to set up again

Solan News: सोलन से धर्मपुर तक हाईवे से हटाई रेहड़ी-फड़ी, फिर न लगाने की दी चेतावनी

Tue, 13 Jan 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी-फड़ी वालों ने इधर-उधर रखना शुरू किया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन से धर्मपुर के बीच लगाई गई रेहड़ी-फड़ी को प्रशासन की टीम ने हटाया। कार्रवाई के दौरान चेतावनी दी कि वे पुन: रेहड़ी-फड़ी न लगाए। अगर फिर सड़क किनारे अतिक्रमण करते है तो सामान जब्त किया जाएगा। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। सोमवार को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व विभाग के अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई इसके बाद तुरंत रेहड़ी-फड़ी वालों ने सामान को आनन-फानन में इधर-उधर रखना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पहले कार्रवाई सोलन में हुई। इसके बाद धर्मपुर ने रेहड़ी-फड़ी हटाईं। हालांकि, जैसे ही टीम चली गई उसके बाद फिर रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा करना शुरू कर दिया। इनमें से अधिकतर रेहड़ी-फड़ी वाले बाहरी राज्यों से आए हैं। इनमें अधिकतर के पास खाद्य से संबंधित कोई लाइसेंस भी नहीं हैं। इनसे स्थानीय दुकानदार भी काफी परेशान है। बता दें कि परवाणू से सोलन के बीच जगह-जगह दर्जनों रेहड़ी-फड़ी वालों ने खोखे बना दिए हैं। इससे सड़क किनारे अतिक्रमण हो रहा है। कार्रवाई के दौरान ये भी देखा गया कि कई रेहड़ी वालों ने पक्के खोखे बना दिए हैं। उधर, उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय आदेशों ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को अल्टीमेटम दिया था, लेकिन लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। अब टीम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed