फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Street lights off in rural areas and cities

Solan News: ग्रामीण इलाकों-शहरों में स्ट्रीट लाइटें बंद

Fri, 09 May 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रात 8:00 बजे बाजारों से भी रौनक गायब, दुकानें बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव स्थिति को देखते औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ व परवाणू में शुक्रवार रात 8:00 बजे ब्लैक आउट हो गया। वहीं, जिले के अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलाई गईं। इससे गली-माेहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। रात 8:00 बजे जिला मुख्यालय के बाजार समेत धर्मपुर, कंडाघाट, सुबाथू, कसौली, अर्की, कुनिहार व दाड़लाघाट के बाजार से रौनक गायब हो गई। दुकानें बंद होना शुरू हो गई। रात 9:00 बजे तक बाजार बंद हो गए। जबकि औद्योगिक क्षेत्र के बाजार 8:00 बजे बंद करवा दिए गए। लोगों ने जरूरी काम करने के बाद 9:00 बजे घर की लाइटें भी बंद करना शुरू कर दी। जिले के बाजारों में पुलिस गश्त करती रहीं। शहर के चिल्ड्रन पार्क समेत अन्य पार्क पुलिस शाम 7:45 बजे ने खाली करवा दिए। इससे पहले दिन में तनाव को देखते जिला प्रशासन ने लोगों व अधिकारियों को अलर्ट किया। हालांकि कुछेक होटल में तीव्र लाइटें चमकती रही। इससे पहले उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सुरक्षा और सावधानी को लेकर पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्यों समेत अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। इसमें लोगों आगामी आदेशों तक घरों में ज्यादात्तर अंधेरा रखने के लिए कहा है। उपायुक्त ने शुक्रवार को युद्ध की आशंका को लेकर आपातस्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य, बिजली, राशन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई और रिपोर्ट तैयार की गई। बैठक में लोगों से आग्रह भी किया गया कि सोलर लाइटों के बंद न होने की स्थिति में गहरे रंग के कपड़े, सीमेंट की बोरी व किसी अन्य ऐसे वस्त्र या सामग्री से ढकने के लिए कहा है ताकि रोशनी न दिखाई पड़े। लोगों की सुरक्षा को लेकर बिना कार्य के सायं बाद घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही रात्रि में घरों की खिड़कियां ढक कर रखने के लिए भी कहा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, गृह रक्षा सोलन के आदेशक संतोष समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed