फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Strategy prepared for prevention of TB and HPV virus in Dharampur health block

Solan News: धर्मपुर स्वास्थ्य खंड में टीबी व एचपीवी वायरस की रोकथाम को रणनीति तैयार

Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर खंड में 509 मरीजों का चल रहा इलाज, 90 प्रतिशत हो चुके स्वस्थ
विज्ञापन

चिकित्सा खंड धर्मपुर में कसौली एसडीएम ने अभियान को लेकर की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर चिकित्सा खंड कार्यालय में राष्ट्रीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने की। बीएमओ धर्मपुर परविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान टीबी मुक्त अभियान के तहत डोर-टू-डोर जांच पर जो देने पर चर्चा की गई। बीएमओ ने बताया कि वर्तमान स्थिति धर्मपुर खंड में अभी 509 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 90 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। टीबी की जांच में तेजी लाने के लिए विभाग अब डोर-टू-डोर अभियान चलाएगा, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका होगी। मरीजों की जांच के लिए सीबी नाट मशीन से सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला सोलन के आठ अस्पतालों में टीबी के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है। कफ, लगातार बुखार और वजन कम होने पर भी तुरंत जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम और बीएमओ ने चार टीबी मरीजों को निशुल्क डाइट किट भी वितरित कीं। बैठक में एमएमयू अस्पताल के टीबी विशेषज्ञ बलवीर सिंह सहित मधु, पुष्पा, कुशवाहा, कुलभूषण, बलविंद्र सिंह और धर्मपुर, गाईघाट, कंडा, जाबली, भोजनगर, बोहली, गढखल और सनावर स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अभिभावकों का डर दूर करेंगे चिकित्सक
बैठक में किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन पर भी चर्चा हुई। धर्मपुर खंड में अब तक 87 और पूरे सोलन जिले में 400 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। अभिभावकों में डर के कारण टीकाकरण की गति धीमी है। स्कूल प्रधानाचार्यों ने सुझाव दिया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर स्कूलों में एसएमसी की बैठकों में शामिल होकर अभिभावकों को वैक्सीन के फायदों के बारे में बताएं। विशेषज्ञों ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और चार सप्ताह के भीतर असर दिखाना शुरू कर देती है। यह न केवल एचपीवी बल्कि अन्य वायरस से भी सुरक्षा प्रदान करती है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed