फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stayed in Kasauli area on the first day of New Year Chail empty of tourists

Solan News: नववर्ष के पहले दिन कसौली क्षेत्र में रही पर्यटकों की चहल-पहल चायल खाली

Wed, 01 Jan 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 01 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर भी चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक
विज्ञापन


चंबाघाट, टीटीआर चौक परवाणू के समीप लगता रहा जाम

पांच बजे तक एनएच पर 8942 वाहनों की आवाजाही

पुलिस की एनएच समेत पर्यटन स्थल पर पर रही पैनी नजर

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नव वर्ष के पहले दिन पर्यटन क्षेत्र कसौली में पर्यटकों की दिनभर चहल-पहल लगी रही। जबकि चायल खाली हो गया है। सुबह से पर्यटकों ने वापसी शुरू कर दी थी। इसके अलावा कालका-शिमला एनएच पर भी वाहनों की आवाजाही में भी इजाफा हुआ है। अधिकतर वाहन चंडीगढ़ की तरफ रवाना होते दिखाई दिए। जिसमें सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कालका-शिमला एनएच से 8942 वाहनों की आवाजाही हुई है। इस बीच टीटीआर चौक परवाणू के समीप जाम भी लगता रहा। इसके अलावा चंबाघाट के समीप फोरलेन कार्य और रेलवे फाटक के चलते भी जाम लगता रहा। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे।

जानकारी के अनुसार नववर्ष को लेकर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में लोग पर्यटक स्थल शिमला, कुफरी, चायल और कसौली के लिए आए हुए हैं। ऐसे में एनएच कालका-शिमला पर वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया है। नया साल मनाने के बाद अब पर्यटक वापिस अपने राज्यों को लौट रहे हैं। इसमें अब वाहनों की सबसे अधिक संख्या चंडीगढ़ की रही।
विज्ञापन


इनसेट
चायल-कसौली में नववर्ष
नए साल को लेकर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल व कसौली में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। देररात 12:00 बजे सोलन शहर समेत पर्यटक स्थलों पर जोरदार पटाखे चलाए गए। लोगों ने नए साल का स्वागत केक काटकर व जश्न मनाकर किया। नया साल शुरू होते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं पर्यटक स्थलों के होटलों को विशेषतौर पर सजाया गया था और कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed