फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Staff and attendants will learn fire safety techniques in Solan hospitals.

Solan News: सोलन के अस्पतालों में आग से बचाव के गुर सीखेंगे स्टाफ और तीमारदार

Wed, 06 May 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा सप्ताह : 10 मई तक चलेंगे कार्यक्रम, अग्निशमन विभाग की टीम भी लेंगी भाग
विज्ञापन

आग बुझाने वाले यंत्रों को इस्तेमाल करने के बताए जाएंगे तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अस्पतालों को आग जैसी आपातकालीन स्थितियों से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मुहिम शुरू की है। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले के सभी क्षेत्रीय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 4 मई से शुरू हुआ यह अभियान 10 मई तक चलेगा। इसमें अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ मरीजों और तीमारदारों को भी आग से बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। इस अभियान में अग्निशमन विभाग की टीमें विशेष रूप से शामिल हो रही हैं। खास बात यह है कि वे डॉक्टर, जो पहले ही ट्रेनिंग ले चुके हैं, अब अपनी देखरेख में नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान अस्पतालों में लगे उपकरणों की भी जांच की जाएगी और किसी भी तकनीकी कमी को तुरंत दूर किया जाएगा। अभियान की शुरुआत पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉ. अजय पाठक और अन्य अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में निडर होकर मदद करने की शपथ ली। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा कर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों का सही उपयोग करना सिखाया गया।

कोट
अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के स्टाफ, मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को जागरूक करना है। आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षा के साथ आग पर काबू पाना जरूरी है। जिले के सभी अस्पतालों को एक सप्ताह तक ये कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed