फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   sports news solansports news solan

Solan News: खो-खो और कबड्डी में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Fri, 29 Aug 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट,राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। खो-खो, कबड्डी खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है। वे हॉकी के महान खिलाड़ी थे, जिन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाया। आज हम उन्हें याद करते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा सहित अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अर्की कॉलेज में करवाई वॉलीबाल और दौड़ प्रतियोगिता
अर्की (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर वॉलीबाल, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य सुनीता शर्मा ने मेजर ध्यानचंद की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की और विद्यार्थियों को उनके नक्शे कदम पर चलकर आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि विद्यार्थियों को नशा नहीं करना चाहिए उन्हें अपनी सारी ऊर्जा खेलकूद और पढ़ाई में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed