फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sports activities will be conducted to keep students away from addiction

Solan News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए होंगी खेल गतिविधियां

Thu, 03 Apr 2025 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
एसपी सोलन गौरव सिंह ने गोद लिए स्कूल सुल्तानपुर पहुंचकर नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों को गोद लिया है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने सुल्तानपुर सरकारी स्कूल गोद लेकर नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की है। वीरवार को एसपी सोलन गौरव सिंह ने गोद लिए स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्र-छात्राओं में एकेडमिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, स्वास्थ्य आदि के प्रति रुचि विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्पित बनाना और उनको इस सामाजिक बुराई से बचाना है। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के साथ वन टू वन संवाद किया गया। इस पहल के तहत, पुलिस विभाग द्वारा पाठशाला प्रबंधन से पाठशाला में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार तथा साथ ही छात्रों को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी बल देने बारे अनुरोध किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और किसी भी प्रकार के नशे की लत को रोकने में सहयोग करें । छात्रों को बिना संकोच के पुलिस विभाग के साथ अपने विचार साझा करने बारे भी प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मपुर, स्कूल प्रधानाचार्य दया पंवार समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने इन स्कूलों को लिया गोद


एएसपी राजकुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुग्गाघाट, सहायक पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने धर्मपुर, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कंडाघाट, उप पुलिस अधीक्षक अशोक चौहान ने कुनिहार और उप पुलिस अधीक्षक संदीप शर्मा ने चंडी कश्लोग स्कूल को गोद लिया है। यह निर्णय प्रदेश सरकार की ओर जारी दिशा-निर्देशों के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed