फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Spike in the number of patients suffering from diarrohea and viral fever in Baddi civil hospital

बद्दी अस्पताल में बढ़े डायरिया और वायरल के मरीज

Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। सिविल अस्पताल बद्दी में डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वायरल के रोगियों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य महकमे ने बढ़ते डायरिया और वायरल के मामलों को लेकर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। लोगों को खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने के लिए कहा है।
क्षेत्र में प्रतिदिन अस्पताल में चार दर्जन से अधिक रोगी उल्टी दस्त और वायरल फीवर के आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रोगियों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। छोटे बच्चों को यहां भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को एक डेढ़ साल के बच्चे को उल्टी दस्त होने पर भर्ती किया गया। सिविल अस्पताल बद्दी में वायरल फीवर और डायरिया के रोगी आना शुरू हो गए हैं। यहां पर 300 अधिक ओपीडी है जिसमें हर रोज 15 से 20 रोगी डायरिया और दो दर्जन के करीब वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। बद्दी के शीतलपुर गांव के डेढ़ वर्षीय बच्चे को डायरिया की शिकायत होने पर पानी की कमी पड़ गई। उसे बद्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इलाज चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल कुमार अरोड़ा ने बताया कि बारिश के बाद जलजनित रोगों के मरीज बढ़ गए हैं। दूषित पानी पीने या बासी भोजन से पेट में संक्रमण हो सकता है। उन्होंने बताया कि बुखार और डायरिया के रोगी दवाई के बाद ठीक हो रहे हैं। छोटे बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पानी को उबाल कर पीएं और उल्टी दस्त होने पर उपचार के लिए अस्पताल में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed