फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Special communities and migrants Registration should be mandatory

Solan News: विशेष समुदाय और प्रवासियों का अनिवार्य हो पंजीकरण

Fri, 06 Sep 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 06 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Special communities and migrants 

Registration should be mandatory
हिंदू जागरण मंच और स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य उपायुक्त मनमोहन शर्मा से बातचीत करते हुए। संवाद
हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा पुलिस और नगर निकायों को दें निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिंदू जागरण मंच और स्वदेशी जागरण मंच नेे विशेष समुदाय और प्रवासियों का पंजीकरण अनिवार्य करने की मांग की है। इसे लेकर मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से मुलाकात की। इसी के साथ ज्ञापन भी सौंपा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एक विशेष वर्ग से संबंधित लोग अवैध रूप से बिना पंजीकरण के प्रदेश में रह रहे हैं। उन्होंने न तो इस बारे नगर निगम को बताया है और न ही पुलिस को जानकारी दी है। ऐसे में आने वाले समय में कोई बड़ी घटनाएं प्रदेश में सामने आ सकती हैं। हिंदू जागरण मंच और स्वदेशी जागरण मंच युवा आयाम प्रमुख अखिल ने कहा कि शुक्रवार को उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर वास्तविकता से अवगत करवाया गया है। साथ ही आग्रह किया गया है कि पुलिस और नगर निकायों को निर्देश दें कि वह विशेष समुदाय और प्रवासियों का पंजीकरण करें ताकि सभी का पता लगाया जा सके। इसी के साथ कहा कि एनएच समेत अन्य जगहों में ऐसे लोग रेहड़ी और फड़ी लगाकर बैठ रहे हैं। इन पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हिंदू जागरण मंच के सदस्य आक्रोश रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed