फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solar Eleven and Dharmana Fighters entered the next round

Solan News: सौर इलेवन और धर्माना फाइटर ने अगले दौर में किया प्रवेश

Tue, 23 Dec 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Solar Eleven and Dharmana Fighters entered the next round
रामशहर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी करता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : poni news
रामशहर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक रहे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर के सौर गांव में आयोजित स्वर्गीय राजा वीरभद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए दो मैचों में सौर इलेवन और धर्माना फाइटर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दिन का पहला मुकाबला सौर इलेवन और लोहारघाट के बीच खेला गया। सौर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 97 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहारघाट की टीम सौर इलेवन की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 48 रनों पर सिमट गई। सौर इलेवन के संजू मैच के हीरो रहे। उन्होंने बल्ले से 28 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली और गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए मात्र 1.4 ओवर में तीन विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला धर्माना फाइटर और पंजल इलेवन के बीच हुआ, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। धर्माना फाइटर ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 85 रन बनाए और पंजल के सामने 86 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजल इलेवन की टीम संघर्ष तो किया, लेकिन पूरी टीम 76 रनों पर ढेर हो गई। धर्माना फाइटर ने यह मैच 10 रनों के करीबी अंतर से जीत लिया। टीम की ओर से नवीन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 गेंदों में 47 रन बनाने के साथ-साथ 2 ओवरों में तीन महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। नवीन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed