{"_id":"671ba8d71d51e8398b0fe94c","slug":"solans-short-film-ek-boond-sagar-got-third-prize-solan-news-c-176-1-ssml1040-131108-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन की लघु फिल्म एक बूंद \nसागर को मिला तृतीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन की लघु फिल्म एक बूंद सागर को मिला तृतीय पुरस्कार
Fri, 25 Oct 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में आयोजित हिम फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की फिल्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिम सिने सोसायटी हिमाचल प्रदेश द्वारा द्वारा धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय हिम फिल्मोत्सव-2024 संपन्न हुआ। इसमें प्रणव-थिएटर, बियोंड थिएटर सोलन की फिल्म एक बूंद सागर में, को लघु फिल्म की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार मिला। संजीव अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक छोटी बालिका के माध्यम से स्वच्छता अभियान के संदेश को प्रभावी ढंग से रखा गया। इस लघु फिल्म में नूपुर वर्मा ने प्रमुख पात्र की भूमिका निभाई, उनकी मासूमियत व अभिनय ने पात्र को जीवंत कर दिया। जिसे दर्शकों एवं ज्यूरी ने खूब सराहा। हेमंत अत्रि, रेखा वर्मा, अंकुश, आरव व सोहम ने अभिनय किया। डीओपी सुभाष शर्मा रहे।
यह लघु फिल्म फिल्मोत्सव की सबसे छोटी फिल्म थी, जिसकी अवधी तीन मिनट थी। फिल्म को बनाने में एथेना पब्लिक स्कूल सोलन के निदेशक एसके झा एवं प्रधानाचार्य डाॅ. पदमा झा का विशेष सहयोग रहा। लघु फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रणव - थिएटर ,बियोंड थियेटर का यह पहला प्रयास था। संस्था के प्रधान संजीव अरोड़ा व महासचिव हेमंत अत्रि ने बताया कि रंगमंच एवं नाटकों के साथ-साथ संस्था लघु फिल्मों के माध्यम से समाज के ज्वलंत विषयों पर उठाने का प्रयास करेगी।