{"_id":"61cdebf7c18f32266e3be9dd","slug":"solan-town-divided-into-10-sectors-for-new-year-to-check-law-order-and-traffic-solan-news-sml395126744","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर सुरक्षा के लिए सोलन शहर में बनाए 10 सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर सुरक्षा के लिए सोलन शहर में बनाए 10 सेक्टर
विज्ञापन
Solan town divided into 10 sectors for new year to check law-order and traffic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नए साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के मद्देनजर सोलन शहर को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। जश्न में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सुरक्षा चक्र मजबूत कर लिया है। कानून और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने जिला मुख्यालय में 10 सेक्टर बनाए हैं।
कालका-शिमला एनएच पर सीसीटीवी सहित चार ड्रोन से नजर रखी जाएगी। 17 छोटे वाहन, 35 बाइक से एनएच, पर्यटक स्थल कसौली, चायल, बड़ोग और शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी। सुरक्षा के लिए 258 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है।
जानकारी के अनुसार नववर्ष को लेकर पुलिस टीम ने कालका-शिमला एनएच-पांच, 205 और अन्य संपर्क मार्गो को 10 जोन में बांटा गया है। यहां पुलिस जवानों को गाड़ियों के साथ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-एक में नगाली-जोखड़ी मोड़, सेक्टर-दो में पुलिस चौकी चायल, तीन में कसौली, चार में कंडाघाट, पांच में धर्मपुर थाना, छह बड़ोग-नगाली-कुमारहट्टी, सात में नगाली-फोरलेन टनल कुमारहट्टी, आठ जाबली-टीटीआर, नौ में दाड़लाघाट-अर्की, कुनिहार और 10 में शमलेच के क्षेत्र शामिल हैं।
एनएच सहित अन्य संपर्क मार्गो पर किसी भी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। कोविड एसओपी को लेकर भी पर्यटक स्थलों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नववर्ष को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए है। पर्यटन स्थलों सहित एनएच कालका-शिमला पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी रहेगी।
हुड़दंगियों से निपटने के लिए पेट्रोलिंग टीम गाड़ियों से एनएच पैनी नजर रखे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला पुलिस के नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 01792-223836 पर सूचित कर सकते हैं।