फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan SP highlights the ill effects of drugs at Parwanoo school.

Solan News: परवाणू स्कूल में एसपी सोलन ने बताए नशे के दुष्प्रभाव

Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Solan SP highlights the ill effects of drugs at Parwanoo school.
परवाणू स्कूल में आयोजित  नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशे के ​खिलाफ जागरुक करते ए
युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश, शपथ भी दिलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमला एसडी वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने को कहा। वर्मा ने जोर दिया कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इस अवसर पर डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा और एसएचओ प्रताप सिंह ठाकुर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed