{"_id":"62a0cff5b9be772979048451","slug":"solan-mc-organised-a-meeting-regarding-water-arrangements-in-shoolini-fair-depute-50-extra-sanitation-workers-solan-news-sml4115048119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी मेले में नहीं होगी पानी की कमी, सफाई के लिए 50 अतिरिक्त कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी मेले में नहीं होगी पानी की कमी, सफाई के लिए 50 अतिरिक्त कर्मी तैनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले में इस बार लोगों को पानी की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम ने कनिष्ठ अभियंता को जिम्मा सौंप दिया है। नगर निगम ने जलशक्ति विभाग से लिफ्टिंग बढ़वाने के साथ-साथ अपने पास 50 से 60 लाख लीटर पानी स्टोर भी रखेगा। इसके लिए मेले से एक सप्ताह पहले से ही स्टोरेज शुरू दी गई है।
दावा किया जा रहा है कि मेले तक अतिरिक्त पानी की स्टोरेज पूरी कर दी जाएगी। साथ ही मेले के दौरान शहर को चकाचक रखने के लिए 50 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। यह कर्मी सफाई निरीक्षक की देखरेख में अलग-अगल जगहों में सफाई व्यवस्था बनाए रखेंगे। यह निर्णय मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक मेयर पूनम ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई।
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 24 से 26 जून तक होगा। नगर निगम की बैठक में बनाई कमेटियों को कई निर्देश दिए गए। मेले के दौरान शहर में अतिक्रमण न हो, इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम निर्धारित जगह के बाहर सामान लगाने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन
मेयर ने दावा किया कि शहर में तीन दिन तक लोगों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। मां शूलिनी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मेले के दौरान शहर में सफाई और पानी को लेकर लोग नगर निगम का सहयोग करें।
झूले के लिए नगर निगम ने लगाए ऑनलाइन टेंडर
मेले के दौरान लगने वाले झूले समेत अन्य कई चीजों के नगर निगम ने अल्पकालीन टेंडर लगाए हैं। ये टेंडर ऑनलाइन मांगें गए हैं। अगले कुछ दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आगामी कार्य किया जाएगा। वहीं स्टाल का शुल्क लोकेशन के मुताबिक निर्धारित किया जाएगा।
इन समितियों का किया गया गठन
मेले को लेकर रंग-रोगन व्यवस्था समिति, सफाई व्यवस्था समिति, बैरिकेड एंट्री गेट व्यवस्था समिति, स्टेज पर बैठने और फूल माला की व्यवस्था समिति, जल व्यवस्था समिति, विद्युत व्यवस्था समिति, पूजा व्यवस्था, तहबाजारी शुल्क समिति, स्टाल व झूला समिति, गाड़ी और आज्ञा पहचान पत्र कमेटी का गठन किया गया है।