फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan littering challan

कूड़ा फैलाने पर 39 लोगों के चालान काट वसूले 20 हजार

Wed, 04 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने वालों को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने शहर के 15 वार्डों में निगरानी करते हुए गंदगी फैलाने पर 39 लोगों का चालान कर 20 हजार रुपये वसूले हैं। नगर परिषद ने वार्डों में स्वच्छता के नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर नजर रखने के लिए सुपरवाइजर तैनात किया है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक, चंबाघाट, बाईपास सहित अन्य स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के चालान किए हैं। हालांकि, नगर परिषद ने शहर को गंदा करने वालों पर 500 से 25 हजार जुर्माना लगाने का प्रावधान है। शहर को डस्टबिन फ्री करने के बाद लोगों ने जगह-जगह कूड़ा-करकट फेंकना शुरू कर दिया था। इससे वार्ड गंदगी के ढेर में तबदील हो रहे थे और बीमारियों के फैलने की संभावना भी है। वहीं लोग सूचना बोर्डों के सामने कूड़े के ढेर लगाने लगे थे। कूड़े के ढेर से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गंदगी फैलाने पर काटे जाएंगे बिजली-पानी के कनेक्शन
नगर परिषद के सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद ने गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक वार्डों में गंदगी फैलाने वाले 39 लोगों से चालान कर 20 हजार वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्डों में नगर परिषद कर्मचारी ड्यूटी पर रखा गया है। गंदगी फैलाने पर जुर्माना या बिजली पानी का कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed