फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan fire, solan news, solan

Solan News: क्षय रोग अस्पताल में 100 वर्ष पुराने भवन में लगी आग

Sun, 19 May 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी आग अस्पताल तक पहुंची, 10 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने मौके पर आकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर की करीब 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक भवन में आग लग गई। इससे 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य विभाग को नुकसान पहुंचा हैं। इस भवन को स्टाफ क्वार्टर के रूप में प्रयोग में लाया जाता था। जंगल की आग अचानक अस्पताल की सबसे पुराने के पास पहुंच गई। भड़कती आग ने भवन को चपेट में ले लिया और भवन पूरी तरह जल कर राख हो गया है।
हाल ही में दो स्टाफ के कर्मचारियों को भवन का आवंटन किया था। लेकिन यह भवन जंगल की आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जल गया। हालांकि इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक भवन का अधिकतर हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 1:00 बजे धर्मपुर के हार्डिंग वार्ड के जंगल में आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि क्षय रोग अस्पताल तक पहुंच गई, जिससे पूरा भवन आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन आग की अधिक लपटे होने के कारण बुझ न पाई। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। परवाणू, कसौली और सोलन से फायर टैंडर बुलाए गए। लेकिन घटनास्थल तक जाने के लिए सड़क न होने के कारण काफी मश्क्कत करनी पड़ी। भवन में आग लगने से बेड़ समेत कुछ अन्य सामान भी राख हुआ है। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
विभाग की थी यह सबसे पुरानी बिल्डिंग
क्षय रोग अस्पताल की यह धर्मपुर में सबसे पुराना भवन है। इसका निर्माण भी सन 1908 में हुआ है। इस भवन को स्टाफ क्वार्टर के लिए दिया जाता था। यह भवन हाल में खाली हुए थे और दूसरे कर्मचारियों को अलॉट किए थे। आगामी दिनों में दो कर्मचारियों ने इसमें रहना था। इसके चलते यह भवन लगभग खाली ही था।


इनसेट
धर्मपुर के क्षय रोग अस्पताल के पुराने भवन में आग लग गई थी। जंगल से भड़की आग रेजिडेंशियल क्वार्टर तक आ गई। इससे भवन को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थी।
-कमल सिंह चौहान, अग्निशमन अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed