सोलन। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की जांच के लिए संचालित जीवन धारा वैन के उपयोग में सोलन जिले को प्रदेश भर में प्रथम स्थान मिला है। जिले में जीवन धारा वैन से 11 मई 2021 से सात जुलाई तक सोलन जिले में कोविड संक्रमण की जांच के लिए 2700 कोविड-19 परीक्षण किए गए।
प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में मोबाइल प्राथमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र से कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं। प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, चंबा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिले में 10 जीवनधारा वैन लोगों को सेवा दे रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया।
सीएमओ जिला सोलन डॉ. उप्पल नेस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के समस्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों और जीवनधारा टीम में तैनात सदस्यों फार्मासिस्ट हिमांशु, प्रयोगशाला सहायक सुरेंद्र और चालक सुरेश को बधाई दी है।