फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan city, ward-1, water problem

Solan News: देउंघाट में दसवें दिन आ रहा पानी, लोगों ने कार्यालय आकर खोला मोर्चा

Mon, 13 May 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता से पानी रूटीन में देने की उठाई मांग, वर्ना धरना देने की चेतावनी
विज्ञापन

लोगों का आरोप क्षेत्र में रूटीन में नहीं मिल रही सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते वार्ड-एक मेें इन दिनों लोगों को 10वें दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। इसे लेकर लोगों जल शक्ति विभाग के खिलाफ सोमवार को मोर्चा खोल दिया। पेयजल किल्लत को लेकर गुस्साए लोग जल शक्ति विभाग के कार्यालय में आ गए। कार्यालय में लोगों ने रोष व्यक्त किया। साथ ही वार्ड का एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद मनीष की अध्यक्षता में अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार सोनी से मिला और अपनी समस्या बताई। प्रतिनिधिमंडल में महिलाओं की काफी संख्या थी। इस दौरान लोगों ने कहा कि आगामी दिनों में रूटीन से पानी न आया, तो अब वे धरना प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने कहा कि वार्ड में जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की जाती है। बीते माह से पानी की सप्लाई रूटीन से नहीं आ रही है। पहले पानी पांचवें दिन आया करता था। इसके बाद छठे और सातवें दिन पानी की सप्लाई आने लगी। इतना ही नहीं अब 10वें दिन वार्ड के लोगों को पानी दिया जाया जा रहा है। देउंघाट वार्ड एक में करीब 4,500 से 5,000 की आबादी है। इन लोगों को काफी समय से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ क्षेत्र में पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी शुरू ही हुई है, लेकिन पानी की समस्या अभी से ही आने लगी है। लोगों को गिरि पेयजल योजना से सप्लाई आती है, लेकिन विभाग सही समय पर पेयजल सप्लाई नहीं कर पा रहा है। लोगों ने बताया कि वह कई बार पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है। यही हाल आगामी दिनों में रहता है, तो लोगों को पेयजल की आपूर्ति करीब 15 दिन में एक बार होगी। इससे लोगों को ओर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से आग्रह किया कि वह इस ओर ध्यान दें और पानी की सप्लाई को रूटीन के अनुसार करें।

वार्ड में पानी की काफी समस्या
वार्ड में पानी की काफी समस्या है। कई बार अधिकारियों को इस बारे बताया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पहले पानी की सप्लाई पांच से आठ दिन में होती थी। अब हाल यह है कि 10वें दिन पानी की सप्लाई लोगों को मिल रही है। सोमवार को इसी समस्या को लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला और सप्लाई को सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

-मनीष सोपाल, वार्ड पार्षद।
पानी की सप्लाई समय पर दी जाएगी

शहर के वार्ड-एक से लोग पानी की समस्या को लेकर आए थे। उन्हें आश्वस्त किया है कि पानी की सप्लाई समय पर दी जाएगी। पेयजल किल्लत न हो इस बारे पूरा ध्यान रखा गया है और सभी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार सोनी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed