फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solal news, solan robbery, solan

Solan News: ऑनलाइन गेम खेलने पर व्यक्ति से 6.70 लाख की ठगी

Mon, 20 May 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 20 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के दत्तोवाल के व्यक्ति को शातिरों ने लूटा, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में शातिरों ने एक व्यक्ति के मोबाइल पर भेजे लिंक पर पैसा लगाने से उसके 670800 रुपये ऐंठ लिए। बद्दी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नालागढ़ के दत्तोवाल गांव के सर्वजीत सिंह ठाकुर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर टेलीग्राम एप पर पैसा लगा कर अच्छा मुनाफा कमाने की सलाह दी। जिस पर उसने टेलीग्राम एप पर प्राप्त हुए लिंक पर पैसे लगाए। शुरू में उसे टास्क पूरे करने पर बोनस के रूप में कुछ पैसे भेजे। जिस पर वह इन जालसाजों के झांसे में आ गया। जाल साजो ने उसे टेलीग्राम पर अन्य एप पर पैसा लगाने को लालच दिया और इस लालच में उससे 670800 रुपये ऐंठ लिए। अब शातिर न तो उसका फोन उठा रहे और न ही उसका पैसा मिलने की उम्मीद है। जिस पर व्यक्ति ने बद्दी थाने में शिकायत दी है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी पुलिस साइबर सेल की मद्द से इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed