{"_id":"6135f97e8ebc3e885f25b8d4","slug":"soil-erosion-in-dayoli-tapariyan-of-karsoli-gullervala-panchayat-a-threat-to-road-solan-news-sml382851033","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयोली टपरियां में बीबीएनडीए ने सड़क बनाई लेकिन डंगा लगाना भूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयोली टपरियां में बीबीएनडीए ने सड़क बनाई लेकिन डंगा लगाना भूली
विज्ञापन
गुल्लवाला करसोली पंचायत में दयोली गांव के समीप भूमि कटाव से सड़क टूटी। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की करसौली गुल्लरवाला पंचायत के दयोली टपरियां गांव में पांच साल पहले बीबीएनडीए ने सड़क तो बना दी लेकिन उसके साथ डंगा नहीं लगाया है। इससे यहां लगातार पर भूमि कटाव हो रहा है।
अगर यहां पर जल्द ही डंगा नहीं लगा तो कभी भी गांव का खतरा हो सकता है। ग्रामीण जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान से मिले। जिप सदस्य ने इस जगह पर लोनिवि से सफाई करवाई। उन्होंने बीबीएनडीए को पत्र लिख कर यहां पर डंगा लगाने की मांग की है।
दयोली टपरियां पंचायत के दयोली गांव में बाबा बालक नाथ मंदिर से लेकर सुच्चा सिंह के घर तक करीब 40 मीटर सड़क के साथ डंगा लगना था लेकिन जल्दबाजी में विभाग ने सड़क तो बना दी लेकिन यहां पर डंगा नहीं लगाया।
विज्ञापन
ग्रामीण सुच्चा सिंह, रमेश चंद, पोला राम, सीताराम, सुखविंद्र सिंह, नसीब चौधरी, हरजिंद्र सिंह, जीत राम, राम नाथ ने जिप सदस्य सुमन चौहान को यह समस्या बताई थी। साथ ही बीबीएनडीए से इसे जल्द ठीक कराने का आग्रह किया है। इस मौके पर लेबर सेल के पूर्व अध्यक्ष गुरबख्श सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।