फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Society should make people life members in the noble work of Red Cross: Manmohan Sharma

रेडक्रॉस के पुनीत कार्य में लोगों को आजीवन सदस्य बनाए सोसायटी : मनमोहन शर्मा

Sat, 18 Apr 2026 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Society should make people life members in the noble work of Red Cross: Manmohan Sharma
उपायुक्त कार्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सोलन मनम
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक में बोले उपायुक्त
विज्ञापन

कहा- रेडक्रॉस समिति से भी साझा करें चिकित्सा शिविरों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने शुक्रवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ा जाए और उन्हें आजीवन सदस्य बनाया जाए, ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रेडक्रॉस समिति के स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अब तक 213 लोगों को शारीरिक सहायता और 2 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। जिला रेडक्रॉस समिति ने वित्त वर्ष 2025-26 में 42 जरूरतमंद लोगों को 2 लाख 73 हजार 280 रुपये की मदद दी। उपायुक्त ने समिति से आग्रह किया कि इस तरह के पुनीत कार्य निरंतर जारी रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों की जानकारी भी रेडक्रॉस समिति से साझा करने के निर्देश दिए ताकि समिति इन शिविरों में अपना सहयोग दे सके। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपमंडलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं, दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन हो और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशा-निवारण जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके।इस अवसर पर, बुधराम वर्मा द्वारा जिला रेडक्रॉस समिति को जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए 1 लाख रुपये दान दिए जाने पर उपायुक्त ने आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला प्रबंधन समिति एवं कार्यकारिणी समिति के गठन, नए अस्पताल भवन में रेडक्रॉस के लिए सराय और कमरे बनाने के प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सहायक आयुक्त सोलन और जिला रेडक्रॉस समिति की सचिव नीरजा शर्मा ने समिति की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर एवं जिला रेडक्रॉस समिति की आजीवन सदस्य ऊषा शर्मा, उप-संरक्षक डॉ. लेखराज शर्मा, सुरेंद्र सेठी, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed