{"_id":"664b543c9b6cd0e422013ef9","slug":"soalan-news-solan-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-121891-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में दिन में आए डायरिया के 12 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में दिन में आए डायरिया के 12 मामले
Mon, 20 May 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल परवाणू में लगी भीड़। संवाद
स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं लगातार बरकरार, ईएसआई अस्पताल में पहुंच रहे मरीज
विभागीय टीम लगातार क्षेत्र में कर रही जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया मामले कम नहीं हो रहे हैं। दो दिन में डायरिया के 12 मामले आए हैं। ऐसे में डायरिया के 766 मामले हो गए हैं। परवाणू के ईएसआई अस्पताल में रोजाना लंबी कतारें भी लग रही हैं। सोमवार को डायरिया के पांच मामले आए, जिनमेें से एक गंभीर पीड़ित को भर्ती किया गया। वहीं रविवार को सात मामले आए, जिनमें तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
ईएसआई अस्पताल के चिकित्सकों का कहना हैं कि पिछले तीन-चार दिनों से डायरिया के मामले फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। लोग गर्मियों के रेहडियों से जूस आदि पी रहे हैं। ऐसे में यहां सफाई न होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। हालांकि आशा वर्करों की ओर से घरद्वार पर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि पानी उबाल कर ही पीएं। साथ ही बासा खाना, रेहडियों पर बिकने वाले तरल पदार्थ, जूस आदि न पीएं। विभागीय टीम लगातार क्षेत्र में जाकर जागरूक भी कर रही है।
उधर, परवाणू ईएसआई अस्पताल की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति कपिल ने बताया कि वीरवार को डायरिया के पांच मामले आए हैं। एक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।