{"_id":"67cad9ce46d82961fb0f22d4","slug":"sneh-lata-was-the-winner-in-breaking-the-pot-and-aamna-was-the-winner-in-musical-chair-solan-news-c-176-1-ssml1040-139178-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मटका फोड़ में स्नेह लता व म्यूजिकल चेयर में आमना रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मटका फोड़ में स्नेह लता व म्यूजिकल चेयर में आमना रही अव्वल
विज्ञापन
धर्मपुर ब्लाॅक ने बरोटीवाला में महिला दिवस पर किया प्रतियोगिताओं का आयोजन
रस्साकशी में आंगनबाड़ी वर्कर की टीम रही विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। महिला एवं बाल विकास विभाग के धर्मपुर ब्लाॅक की ओर से बरोटीवाला वृत्त के लोअर बटेड़ आंगनबाड़ी केंद्र में ब्लाॅक स्तरीय महिला दिवस मनाया। इस मौके पर मेधावी स्कूलों बच्चों को सम्मानित किया। समारोह में एसडीएम विवेक महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मटका फोड़ में स्नेह लता, म्युजिकल चेयर में आमना और रस्साकशी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजय रही।वहीं पर्वतीय लोक सांस्कृतिक दल दाड़वा के कलाकारों ने नाटक व लोकगीतों के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर दाड़वा का सांस्कृतिक दल ने नशे व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटिका का मंचन किया। इस मौके पर शेर स्कूल की मेधावी छात्रा रितू, कालूझिंडा का याशिका, गोरखनाथ की मनप्रीत, चंडी की काजल व संजना को सम्मानित किया गया। विभाग से सेवानिवृत्त होने वाली आंजी की आशा, सलोई की बंती देवी, नालवा की पुष्पा देवी, गुमा की पार्वती, कलरावाली की शंकरी देवी, बनलगी की उर्मिला देवी, रिलीकलां की राजेश्वरी, कुल्हाड़ीवाला की दया कौर के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व एसडीएम विवेक महाजन ने पोषाहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर पंचायत के प्रधान हंस राज कैंथ, विप्रो कंपनी के प्लांट हैड, सुपरवाइजर सरोज शर्मा, सुनिता, ललिता, विकास, मनोज शर्मा, रतिराम तथा हुमाना संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।