फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Small entrepreneurs were given information on adapting to modern technology.

Solan News: लघु उद्यमियों को आधुनिक तकनीकी के साथ तालमेल बिठाने की दी जानकारी

Thu, 04 Dec 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Small entrepreneurs were given information on adapting to modern technology.
बद्दी में केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में भाग लेते हुए उ
स्मार्ट उद्योग बनाने व डिजिटल परिवर्तन पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को वर्तमान की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करने हेतु वीरवार को बद्दी में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं और जानकारी पर केंद्रित थी। कार्यशाला में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को बताया गया कि वर्तमान दौर में आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल बिठाना आवश्यक है। डिजिटल कार्यप्रणाली और क्षमता निर्माण के माध्यम से एमएसएमई की उत्पादकता में आशातीत वृद्धि की जा सकती है। यह वृद्धि उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाती है, जिससे उद्योग दीर्घावधि के लिए स्थिर एवं लाभदायक बने रहते हैं। इस दौरान डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, समूह विकास, ग्रीन उद्योग और अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सेंट्रल इलेक्ट्रिॉनिक्स कंपनी के विशेषज्ञों ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं एमएसएमई को नई तकनीक और आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में क्षेत्र के 30 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र बद्दी के प्रबंधक जेसी राम ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला का सफल आयोजन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश सरकार और उद्योग विभाग के सहयोग से किया गया। इस सफल आयोजन के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और जिला उद्योग केंद्र बद्दी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed