{"_id":"6101a3ae8ebc3e588253702f","slug":"six-years-old-child-died-of-snake-bite-in-jaagli-village-on-nalagarh-solan-news-sml3784850169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागली में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागली में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
Six years old child died of snake bite in Jaagli village on Nalagarh
नालागढ़ (सोलन)। गांव जागली में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन नीम हकीम के चक्कर में घूमते रहे लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अगले दिन बच्चे को गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया। तब तक सांप का जहर बच्चे के शरीर में फैल चुका था और रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया।
नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। नालागढ़ क्षेत्र के पोले दा खाला पंचायत के जागली गांव गुरदेव सिंह ने बताया कि छह वर्षीय बेटे परमजीत को सोमवार सुबह सोते समय सांप ने डंक मार दिया।
इसके बाद परिजन छह वर्षीय मासूम को लेकर इधर-उधर भटकते रहे लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को उसे गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया लेकिन तब तक सांप का जहर बच्चे के शरीर में फैल गया था। रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।