{"_id":"62c5b945e72cce73cc1a3b20","slug":"silt-came-in-giri-and-ashwani-scheme-water-did-not-come-in-the-city-solan-news-sml4144081168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि और अश्वनी योजना में आई सिल्ट, शहर में नहीं दिया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि और अश्वनी योजना में आई सिल्ट, शहर में नहीं दिया पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बारिश के बाद गिरि और अश्वनी पेयजल योजना में सिल्ट आने से बुधवार को शहर में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इसके तहत वार्ड नंबर 12, खुंडीधार, डिग्री कॉलेज, कोर्ट एरिया, सुगंधा अपार्टमेंट के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई नहीं हुई। गिरि योजना में गाद आने के चलते 22 लाख लीटर तक पानी की लिफ्टिंग की गई। जलशक्ति विभाग ने बुधवार सुबह तक 68 लाख लीटर पानी उठाया, जिसे कुमारहट्टी और धर्मपुर को वितरित किया गया। वहीं, आने वाले दिनों में भी बारिश में पानी की समस्या हो सकती है। इसे लेकर जल शक्ति विभाग और नगर निगम ने लोगों से पानी को व्यर्थ न बहाने का आग्रह किया है।
गौर रहे कि बरसात के दिनों में अकसर पानी के मटमेला हो जाता है। इस समस्या के चलते पानी की लिफ्टिंग रुक जाती है। मंगलवार देर रात शुरू बारिश के बाद गिरि और अश्वनी पेयजल योजना में सिल्ट की आई है। इस कारण पानी की लिफ्टिंग को बुधवार सुबह कुछ देर के लिए रोका गया है। सिल्ट कम होने के बाद पानी की लिफ्टिंग फिर शुरू हुई। वहीं, बारिश से पहले जल शक्ति विभाग की ओर से गिरि योजना से करीब 90 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया जा रहा था। मंगलवार रात बारिश के बाद पानी की लिफ्टिंग को 22 लाख लीटर तक कम हुई है। आने वाले दिनों में भी यदि तेज बारिश के बाद गाद की समस्या आती है तो लिफ्टिंग के घटने का अनुमान है। इससे शहर में पानी की किल्लत भी लोगों को हो सकती है।
आज होगा पानी का वितरण
बुधवार को शहर के कई क्षेत्र में पानी का वितरण नहीं हुआ है। पेयजल योजनाओं में गाद की समस्या आने के चलते पानी के वितरण पर एक दिन रोक लगाई गई थी। जिन क्षेत्रों में बुधवार को पानी दिया जाना था, अब उन क्षेत्रों में वीरवार को सप्लाई होगी। लोगों से आग्रह है कि आगामी दिनों में भी सिल्ट की समस्या आ सकती है। इसके चलते पानी का व्यर्थ बहाव न करें।
विज्ञापन
पूनम ग्रोवर, महापौर नगर निगम
इनसेट
सिल्ट आने के बाद आई दिक्कत
गिरि पेयजल योजना में सिल्ट आने के बाद पानी की लिफ्टिंग कम हो गई है। बुधवार दिन तक पानी में सिल्ट कम नहीं हुई थी। हालांकि पानी की लिफ्टिंग को परकुलेशन वाल्व से शुरू किया गया। पानी की स्थिति वीरवार को ठीक होने का अनुमान है।
-ई. रविकांत शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग सोलन