{"_id":"6a1b45a6e87150770f037537","slug":"showers-of-relief-fell-from-the-sky-providing-relief-from-the-heat-providing-a-lifeline-for-the-crops-solan-news-c-176-1-ssml1040-170469-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आसमान से बरसी राहत की फुहारें, गर्मी से मिली राहत, फसलों के लिए बनी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आसमान से बरसी राहत की फुहारें, गर्मी से मिली राहत, फसलों के लिए बनी संजीवनी
विज्ञापन
जिले भर में बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस, अब मक्की की बिजाई कार्य भी शुरू करेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे जिले के लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत भरी रही है। जिलेभर में सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट बदली और सुबह 8:00 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बारिश से जहां लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया है।
बीते एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था, जिससे लोग बेहाल थे। आज हुई इस झमाझम बारिश के बाद दिन और रात, दोनों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हवाओं में घुली ठंडक के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। यह बारिश आम जनता के साथ-साथ किसानों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण खेत में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थीं। कृषि विशेषज्ञों और किसानों का कहना है कि आज हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी है, जिससे दम तोड़ रही फसलों में एक बार फिर नई जान आ गई है। वहीं अब बारिश के बाद किसान मक्की की बिजाई कार्य भी शुरू कर देंगे।
फसलों के लिए संजीवनी
बारिश का इंतजार किसान बेसब्री से कर रहे थे। पानी की कमी के कारण कई नगदी फसलें सूखने लगी थीं और उनकी पैदावार पर संकट मंडरा रहा था। खासकर टमाटर, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, बैंगन, बीन आदि फसलों पर संकट छाने लगा था और किसान मासूस थे। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर आई है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से अब फसलों को उचित पोषण मिलेगा। इससे कृषि उत्पादन में सुधार की उम्मीद है और किसानों को बेहतर उपज मिल सकेगी।
विज्ञापन
पहली जून तक रहेगा मौसम खराब
नौणी विवि के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष के अनुसार आगामी पहली जून तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान अंधड़ व तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई जगहों पर तेज बारिश होने के भी आसार हैं।