फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shoolini University's work in the field of innovation and research is commendable: Kewal Singh Pathania

नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में शूलिनी विवि का कार्य सराहनीय : केवल सिंह पठानिया

Tue, 04 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की शासी निकाय की 33वीं बैठक में बोले प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शूलिनी विवि देश में निजी विवि की श्रेणी में बेहतरीन कार्य कर रहा है। शूलिनी विवि नवाचार व अनुसंधान के लिए जाना जाता है। यह बात केवल सिंह पठानिया मंगलवार को शूलिनी विवि की शासी निकाय की 33वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विवि उच्चतम स्तर पर ज्ञानार्जन का श्रेष्ठतम संस्थान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक परिवर्तन कर रही है। प्रयास किया जा रहा है कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी बैठक में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस दौरान शूलिनी विवि के कुलपति प्रो. पीके खोसला ने कहा कि शूलिनी विवि की कार्यप्रणाली, नवाचार एवं अनुसंधान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक के उपरांत केवल सिंह पठानिया व कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने शूलिनी विवि के प्रांगण में देवदार का पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर शूलिनी विवि के कुलसचिव डॉ. सुनील पुरी, विशाल आनंद, एसडी मेहता, डॉ. आशु खोसला, सतीश आनंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed