{"_id":"615de6f98ebc3e62653972d8","slug":"shoolini-temple-in-solan-decorated-for-navrata-entry-onlt-after-sanitisation-and-thermal-screening-solan-news-sml3862932154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की तरह सजा शूलिनी मंदिर, सैनिटाइजेशन-थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की तरह सजा शूलिनी मंदिर, सैनिटाइजेशन-थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होंगे दर्शन
विज्ञापन
सोलन के मां शूलिनी मंदिर में नवरात्रों को लेकर तैनात सुरक्षा कर्मी व दर्शन करता श्रद्वालु। संवा?
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले भर में नवरात्र के लिए मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में नवरात्रों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। कोविड के बीच मंदिर में दर्शन के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
मंदिर परिसर में बुधवार को दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में जुटे रहे। मुख्य गेट पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। प्रात: छह बजे मंदिर को खोला जाएगा। कोविड को लेकर मंदिर में रेलिंग लगाई गई है।
मंदिर की घंटियों को लाल कपड़े से बांध कर रखा गया है। कोविड से पहले मां शूलिनी मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य पर भक्तों की कतारें लगी रहती थीं। इस बीच सरकार की पुरानी गाइडलाइन में बदलाव को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मंदिर में नवरात्रों को लेकर तैयारियां पूरी हैं। मंदिर सुबह छह बजे खोल दिया जाएगा। दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक भक्त को कोविड नियमों के अनुसार प्रवेश मिलेगा। मंदिर में सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।