{"_id":"648a070a75b1a54180020909","slug":"shoolini-fair-will-have-13-sports-competitions-solan-news-c-176-1-ssml1040-1655-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शूलिनी मेले में होंगी 13 खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शूलिनी मेले में होंगी 13 खेल प्रतियोगिताएं
Wed, 14 Jun 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सोलन के उपायुक्त कार्यालय में आयोजित खेल समिति की बैठक में अध्यक्षता करते एसपी वीरेंद्र शर्मा।
सोलन। पुलिस अधीक्षक सोलन और खेल कमेटी के अध्यक्ष एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बुधवार को शूलिनी मेले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए बनी समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शूलिनी मेले के दौरान कुल 13 खेल स्पर्धाएं होंगी। इसमें लॉन टेनिस, ठोडा, कुश्ती, कबड्डी, टेबल टेनिस, शतरंज, रस्साकसी, वॉलीबाल, जुडो, कराटे आदि शामिल हैं।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए कि किस तरह इस साल खेल प्रतियोगिताओं को और आकर्षक बनाया जाए। इसमें तय हुआ कि आयोजन के लिए निर्धारित धनराशि जिला प्रशासन से मांग की जाएगी, ताकि प्रतियोगिताओं में किसी तरह की कोई परेशानी न आए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि लॉन टेनिस और वॉलीबाल प्रतियोगिता पुलिस ग्राउंड में होगी। जबकि दंगल, कबड्डी और ठोडा मैदान में होगी। इसके अलावा शतरंज प्रतियोगिता को इस बार पुराने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में करवाने का निर्णय भी लिया गया। जबकि इससे पहले यह प्रतियोगिता नगर निगम के हाल में आयोजित की जाती थी। वहीं अन्य खेल गतिविधियां पहले की तरह निर्धारित स्थानों पर ही होंगी।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, डीएसपी भीष्म ठाकुर व अनिल धोल्टा सहित विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे।