{"_id":"6a1c8a05b49db636b90cf437","slug":"shiv-mahapuran-katha-will-start-from-june-7-at-shri-badu-bada-temple-solan-news-c-176-1-sln1003-170550-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्री बाडू बाड़ा मंदिर में 7 जून से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्री बाडू बाड़ा मंदिर में 7 जून से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन) पंचायत दाड़लाघाट स्थित श्री बाडू बाड़ा मंदिर में शिवमहापुराण कथा का आयोजन 7 से 17 जून तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा एवं आस्था का केंद्र रहेगा। पंचायत प्रधान दाड़लाघाट एवं मंदिर कमेटी सचिव श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि कथा में प्रवक्ता हरि जी महाराज द्वारा श्री शिव महापुराण का विधिवत पाठ एवं प्रवचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक मूल पाठ, दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक कथा प्रवचन और रात्रि 8:00 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 17 जून को महायज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी और प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्याम सिंह चौधरी ने क्षेत्र के समस्त भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।