फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shimla youth dies under suspicious circumstances in a rented house on Jaunaji Road

Solan News: जौणाजी रोड पर किराये के मकान में शिमला के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 21 Jan 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्जे में
विज्ञापन

एफएसएल जुन्गा की टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के जौणाजी रोड पर स्थित एक किराये के मकान में शिमला के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के दोस्तों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर एफएसएल जुन्गा की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि साहनी बिल्डिंग में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर एक युवक कमरे के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उसके मित्र व अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रोहित पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी गांव खील वायला, डाकखाना दरभोग, तहसील व जिला शिमला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 18 जनवरी को रोहित अपने दोस्तों के साथ जागरण में शामिल होने के लिए गढ़खल गया था। वहां से 19 जनवरी को वह दोस्तों के साथ साहनी बिल्डिंग पहुंचा। रात के समय सभी ने शराब का सेवन किया और सो गए। सुबह जब एक दोस्त उठा तो रोहित बिस्तर पर नहीं मिला। तलाश करने पर उसे सीढ़ियों की रेलिंग से फंदे पर लटका पाया गया। बताया गया कि दोस्तों ने रोहित को फंदे से उतारकर कमरे में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल जुन्गा की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed